घड़ी घड़ी रोने वाली नन्हीं सी जान से उसकी मां इतनी ज्यादा झुंझला गई कि उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया।
दिल दहला देने वाला ये मामला इंग्लैंड के ब्लैकपूल शहर का है। मात्र 2 साल की सोफी जोन्स की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई। पुलिस ने जब इसकी जांच पड़ताल की तो चौंका देने वाला कारण सामने आया।
पढ़ेः प्रेगनेंट वाइफ के साथ किया शर्मनाक कांड
पुलिस ने जांच में पाया कि ब्लैकपूल के जेमसन स्ट्रीट में रहने वाली 29 वर्षीय सोफी की मां देर रात अपनी बच्ची के रोने से इतने परेशान हो गई थी कि उसे चुप कराने के लिए उसके दूध में हेराइन जैसा नशीला पदार्थ मिलाया और पिला दिया।
दूध पीने के बाद बच्ची नशे में सो गई और कुछ ही मिनटों बाद उसे दिल का दौरा पड़ गया। पुलिस ने बच्ची के दूध के गिलास से हरे रंग का एक पदार्थ पाया जिससे उन्हें मामले का पूरा पता चला।
पढ़ेः वो गैंग रेप का शिकार हुई, लेकिन हारी नहीं...
वो नशीली दवाई सोफी के घर में बहुत दिनों से पड़ी हुई थी और उसके मां बाप ने इसके भयंकर असर को नजरअंदाज करते हुए बच्ची को पिला दिया।
कोर्ट ने अभी इस मामले पर कोई फैसला नहीं लिया है। सोफी के मां बाप हिरासत में हैं और आगे की जांच जारी है।