फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसी मां! अपनी ही बेटी की आबरू लुटवा दी?

Mon, 21 Apr 2014 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में एक महिला पर अपनी ही बेटी की अस्मत लुटवाने का आरोप लगा है। यह सनसनीखेज आरोप किसी और ने नहीं खुद पीड़ित किशोरी ने लगाया है। पीड़िता के साथ उसके पिता और भाई ने भी महिला पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने मामले की शिकायत टीपीनगर थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि महिला पड़ोस के एक युवक से प्यार करती थी। घरवालों को जब इसका पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं हुई। इससे नाराज होकर महिला का बड़ा बेटा घर छोड़कर चला गया। दूसरी ओर आरोपी महिला इतने पर भी नहीं मानी। उसने अपनी बेटी का यौन शोषण भी करवाने से परहेज नहीं किया।

पांच महीने से चल रहा था यौन शोषण

पीड़ित किशोरी का कहना है कि करीब पांच माह से उसका यौन शोषण चल रहा था। उसकी मां अपने प्रेमी से जबरन संबंध बनाने का दबाव डालती थी।

विरोध करने पर चाय में नशीली गोलियां मिलाकर देती थी। इसके बाद दुष्कर्म कराया जाता था। शनिवार शाम भी उसके हाथ-पैर बांधकर मां ने अपने प्रेमी को बुला लिया और जबरन दुष्कर्म कराया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी मां पीड़िता को धमकाती भी थी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। हालांकि किसी तरह वो घर से भागने में सफल हुई और उसने अपनी आपबीती अपने भाई को सुनाई। जिसके बाद भाई ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

मां ने भगाया प्रेमी

पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ धारा 376 (2झ) और (2 ढ), 323, 504 ,506 आईपीसी और पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

टीपी नगर थाने के एसओ ने बताया कि आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया है। हालांकि आरोपी प्रेमी अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक वो मूल रूप से जाहिदपुर खरखौदा का रहने वाला है।

जिसे पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन इससे पहले ही आरोपी महिला ने उसे फोन कर भगा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें