फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी जीजा की करतूत, साली ही बेच दी

Mon, 21 Apr 2014 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जीजा पर अपनी साली को देह व्यापार के लिए बेचने का आरोप लगा है। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब हरियाणा के फतेहाबाद में पीड़ित महिला थाने पहुंची। और अपने जीजा के साथ-साथ सेक्स रैकेट चलाने वाली रेखा नाम की एक महिला को आरोपी बनाया।
विज्ञापन


इसके साथ ही पीड़िता ने रेप करने के मामले में दो और लोगों को भी आरोपी बनाया है। पीड़ित महिला के मुताबिक कोलकाता से वो अपने जीजा के साथ दिल्ली आई थी। जहां उसके जीजा ने रेखा नाम की महिला के हाथों उसे बेच दिया।
विज्ञापन

घर से भागने में कामयाब रही पीड़िता

रेखा फतेहाबाद के रतिया रोड स्थित भाटिया कॉलोनी में रहती थी। वो पीड़िता को अपने साथ लेकर फतेहाबाद आ गई। जहां शनिवार रात दो लोगों ने लड़की का शारीरिक शोषण किया। रविवार सुबह पीड़िता किसी तरह से रेखा के चंगुल से भागने में सफल रही।

उसने स्थानीय लोगों को अपनी आपबीती सुनाई और शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची। इधर, महिला की शिकायत पर पुलिस कॉलोनी में रहने वाली महिला रेखा और समेत तीन लोगों के खिलाफ रेप समेत कई संगीन अपराधों में केस दर्ज किया।

बताया जा रहा है कि रेखा कई साल से फतेहाबाद की भाटिया कालोनी में रह रही है। दो दिन पहले ही रेखा दिल्ली गई जहां पीड़िता के जीजा ने उसे रेखा के हाथों बेंच दिया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें