फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसंद नहीं था पत्नी का डांस, दी खौफनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के डांस ग्रुप में काम करने वाली आरती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पत्नी का डांस ग्रुप में काम करना उसके पति मोहित को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। बार-बार मना करने पर भी जब आरती नहीं मानी तो मोहित ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


31 जनवरी को पार्टी का बहाना बनाकर आरती को बुलाया और दानशाह की मिलक के वीराने में अपने दोस्त सऊद के साथ मिलकर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।

शिनाख्त ना हो इसलिए तेजाब से चेहरा भी जला दिया। लेकिन शव के पास से मिले विजिटिंग कार्ड ने पुलिस को हत्यारों तक पहुंचा दिया। शव मिलने के बीस घंटे के अंदर ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

16 लोगों से पूछताछ के बाद खुला राज

मझोला थाना क्षेत्र में बुद्घिविहार फेज टू के सेक्टर दस से सटे कीकर बाग में सूखे पड़े तालाब में रविवार सुबह तेजाब से झुलसी एक युवती का शव मिला था। घटना स्थल के निकट मिले एक विजिटिंग कार्ड के सहारे पुलिस तफ्तीश में लग गई। विजिटिंग कार्ड चंदौसी के एक डांस ग्रुप संचालक का था।

पुलिस ने इस युवक से पूछताछ की तो उसने युवती के बारे में बताया। एक-एक करके पुलिस ने चंदौसी और संभल में 16 लोगों से पूछताछ की। तब जाकर युवती के नाम और पते की जानकारी हुई। रात में ही जब आरती के मायके जाकर जानकारी ली तो उसका पति शक के दायरे में आ गया।

सोमवार सुबह पुलिस ने मझोला के सोनकपुर में रह रहे आरती के पति मोहित से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में वह टूट गया और उसने आरती की हत्या का राज खोल दिया। पुलिस ने हत्यारोपी डांसर के पति मोहित और उसके दोस्त सऊद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति से आरती का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

अवैध संबंधों के शक में मार डाला

पुलिस गिरफ्त में आए मोहित पुत्र रतन सिंह ठाकुर ने बताया कि पत्नी उसके मना करने के बाद भी डांस ग्रुप में काम नहीं करना छोड़ रही थी। पांच माह पहले इस विवाद के चलते वह घर छोड़कर लाइन पार साईं सेलीब्रेशन गली नंबर एक में अपने मायके चली गई। वह डेढ़ साल के बेटे विष्णु को भी साथ ले गई।

उसकी पत्नी अक्सर रात में देर तक गायब रहती और अक्सर नए-नए लोगों के साथ घूमती नजर आती थी। वह घर पर साथ रहने को राजी नहीं थी। अवैध संबंधों को लेकर पत्नी पर शक लगातार बढ़ रहा था। उसने अपनी पत्नी की हत्या की योजना तैयार कर ली।

उसने 31 जनवरी की रात करीब सवा नौ बजे आरती को एक पार्टी के नाम पर अपने घर बुलाया।
विज्ञापन

घूमने के बहाने निकले और कर डाला कांड

मोहित ने अपने एक दोस्त सऊद पुत्र जका उल्ला खां निवासी घुइंया का बाग थाना मुगलपुरा को पहले से ही अपने घर पर बुला रखा था। कुछ देर बाद ये दोनों दोस्त घूमने के बहाने आरती को साथ लेकर घर से निकले।

दानशाह की मिलक में वीराने में दोनों दोस्तों ने आरती की गला घोंट कर हत्या कर दी और शव सूखे तालाब में फेंक दिया। पहचान छिपाने को आरती के शव पर तेजाब डाल दिया।

एसएसपी मुरादाबाद लव कुमार ने कहा कि चंदौसी के एक म्यूजिकल ग्रुप के विजिटिंग कार्ड के सहारे शुरू हुई जांच ने युवती की शिनाख्त कराई और हत्यारोपियों का भी खुलासा करने में मदद की। हत्यारोपी पति का आनी पत्नी से विवाद चल रहा था। हत्यारोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें