एक मां की ममता उस वक्त शर्मसार हो गई जब एक महिला ने अपने बच्चे को नाईट क्लब जाने के पहले कार में बंद कर दिया।
घटना अमेरिका के ह्यूस्टन की है। जहां नाइट क्लब में जाने के लिए अपने तीन वर्षीय बच्चे को गर्म कार में अकेला छोड़ देने के आरोप में एक दक्षिण एशियाई महिला को गिरफ्तार किया गया है।
हैरिस काउंटी के शैरिफ कार्यालय के अनुसार उज्मा शेख ने पूर्वोत्तर हैरिस काउंटी में अपने बच्चे के साथ नाइट क्लब में जाने की कोशिश की, लेकिन द्वार पर तैनात गार्ड ने उसे प्रवेश करने से रोक दिया।