फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पर थी 'बाप' की गंदी नजर, उठाया खौफनाक कदम

Fri, 22 Nov 2013 05:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक 16 साल की लड़की अपने घर में ही सुरक्षित नहीं थी। उसके 'बाप' की गंदी नजर हमेशा उसे घूरती रहती और मां सबकुछ जानने के बाद भी अनजान बनी रही।
विज्ञापन


60 साल के सौतेले बाप ने उसे कुछ माह पहले छेड़ा था तो उसने पुलिस से शिकायत की थी। वह जेल भी गया। लेकिन जब वापस लौटा तो फिर बेटी का यौन शोषण किया।

बॉयफ्रेंड की खोली पोल, तो प्रेमिका को मिली मौत

इससे आहत लड़की ने मंगलवार दोपहर खौफनाक कदम उठा लिया। खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिसिया बयान में लड़की ने कहा कि मां से शिकायत करती है तो वह हमेशा नजरअंदाज कर देती थी। घटना महाराष्ट्र के नागपुर जिले की है।

मुलायम के गढ़ में गैंगरेप, मौत की धमकी

टीओआई के अनुसार, आत्मदाह से पहले़ लड़की ने अपने छोटे भाइयों को पड़ोसियों को सूचना देने को कहा कि वह केरोसिन तेल उड़ेल लिया और आग लगाने वाली है।

बेहोश दोस्त से करने वाले थे गैंगरेप, और तभी...

यौन शोषण
एक पड़ोसी टीकम पाल ने बताया कि जब वे पहुंचे तो लड़की आग में लिपटी हुई थी। वे लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह चिल्ला रही थी कि डोंगरे ने उसका यौन शोषण किया है उसे सजा मिलनी चाहिए। साथ ही यह भी कह रही थी कि शिकायत करने पर मां ने कभी कुछ नहीं बोला और डोंगरे को समर्थन देती रही।
विज्ञापन


पाल ने बताया कि लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल नहीं पहुंचाया, वे पुलिस का इंतजार करते रहे। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बातें आधारहीन
पुलिस ने बताया कि लोगों की बातें आधारहीन हैं। उन्होंने लड़की की मां और भाइयों से बात की तो उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया।

उन्होंने बताया कि 90 फीसदी जल चुकी लड़की बयान देने के हालत में नहीं थी। थोड़ा बहुत जो उसने बताया उसके अनुसार, वह नहीं चाहती थी कि डोंगरे उसके परिवार के साथ रहे। उसने मां से कई बार कहा लेकिन उसने एक न सुनी।
विज्ञापन


बच्चों ने बताया कि उसकी बहन को डोंगरे किसी से बात नहीं करने देता था। आठवीं के बाद उसका स्कूल जाना भी बंद करा दिया। तभी उसने डोंगरे पर छेड़खानी का मामला दर्ज करा दिया।

इन आरोपों के बावजूद पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें