फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में रोल चाहिए तो 'रात' बिताओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता की दो मॉडलों ने एक प्रोड्यूसर पर टेलिफिल्म में रोल देने के बदले यौन शोषण का आरोप लगाया है। मुंबई के रहने वाले इस फिल्म प्रोड्यूसर का नाम जय चिमनलाल देसाई है।
विज्ञापन


टीओआई के अनुसार, पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी कथित प्रोड्यूसर देसाई को गिरफ्तार भी कर लिया है। दोनों मॉडलों का आरोप है कि प्रोड्यूसर ने एक टेलिफिल्म में रोल देने के लिए उसके साथ रात बिताने को कहा।

इस संबंध में दक्षिण पूर्व के डीसी गौरव शर्मा ने बताया कि जय चिमनलाल देसाई ने पीड़ित से खुद को मुंबई का प्रोड्यूसर बताया था। उसने मॉडल को टेलिफिल्म के रोल के लिए अग्रीमेंट साइन करने और 11,000 रुपये का अग्रिम भुगतान लेने के लिए होटल में मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम 6 बजे वह मॉडल अपनी एक दोस्त के साथ बालीगंज स्थित एक होटल पहुंची। देसाई ने दोनों लड़कियों से उसके साथ पूरी रात बिताने को कहा। जब उन्होंने इनकार किया तो देसाई ने उनके साथ बदतमीजी की।
विज्ञापन

नया नहीं है यहीं कास्टिंग काउच

किसी तरह उससे बचकर दोनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद गढ़ीघाट पुलिस ने आरोपी प्रोड्यूसर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और उसे 26 सितंबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मूल रूप से असम की रहने वाली दोनों मॉडल कोलकाता में अपने संबंधियों के साथ रहती हैं। कास्टिंग काउच के इस मामले को खुलने के बाद पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी ने दूसरी लड़कियों और महिलाओं को भी इस तरह अपने झांसे में लिया होगा।

आरोपी प्रोड्यूसर ने अपने को मुंबई के प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़े होने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि वह यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी वास्तव में मुंबई का कोई प्रोड्यूसर है या नहीं। आरोपी ने पीड़ित मॉडल के साथ सोशल मीडिया पर संपर्क स्थापित किया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस शहर में पहली बार इस तरह के आरोप नहीं हैं। कास्टिंग काउच की मांग में उछाल शहर में स्कूलों में अभिनय की बाढ़ के बाद कई आएं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें