फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप मामले में फंसी पूनम पांडे, होगी पूछताछ

Thu, 31 Jul 2014 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के डीआईजी सुनील पारसकर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली मॉडल ने फिर एक सनसनीखेज खुलासा किया है।
विज्ञापन


मॉडल के इस नए खुलासे से इस यौन उत्पीड़न केस में नया मोड़ आ गया है।

इस मामले में क्राइम ब्रांच अब मॉडल पूनम पांडे से पूछताछ करेगी। पूनम का नाम पारसकर पर रेप की एफआईआर दर्ज कराने वाली मॉडल ने लिया है।

इसी के साथ हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे एक बार फिर विवादों में घिरने वाली हैं।

पूनम पांडे और डीआईजी के बीच नजदीकी रिश्ते!

वहीं, मॉडल से रेप मामले में आरोपी डीआईजी सुनील पारस्कर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

खबरों के मुताबिक पीड़ित मॉडल ने पुलिस को बताया कि पूनम पांडे के कहने पर ही पारस्कर उसे परेशान करता था। उसने बताया कि पूनम और उसके बीच प्रतिद्वंद्विता होने की वजह से उसने ऐसा करवाया।

पुलिस पूनम पांडे से पूछेगी कि रेप के आरोपी डीआईजी पारस्‍कर से उनका क्या रिश्ता है? पीड़ित मॉडल ने आरोप लगाया था कि पूनम पांडे और डीआईजी के बीच नजदीकी रिश्ते हैं और पूनम के कहने पर ही डीआईजी ने उसे परेशान करना शुरू किया
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच करेगी पूनम पांडे से पूछताछ

इतना ही नहीं पीड़ित मॉडल और पूनम पांडे के बीच कुछ ट्वीट्स भी हुई हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 3 जुलाई को पीड़ित मॉडल ने ट्वीट किया था कि पूनम पांडे के कहने पर डीआईजी पारस्कर उसे प्रताड़ित कर रहा है।

क्राइम ब्रांच सूत्रों का कहना है कि मॉडल को भेजे गए पारसकर के सैकड़ों एसएमएस बेहद अश्लील हैं। मॉडल के मोबाइल सेट फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। पारसकर के भी मोबाइल सेट लैब में भेजे जाएंगे।

पारसकर से पूनम पांडे के बारे में भी सवाल पूछे गए। अब पूनम का बयान लिया जाएगा। क्राइम ब्रांच ने रेप का आरोप लगाने वाली मॉडल का बयान सीआरपीसी के सेक्शन 164 के तहत मैजिस्ट्रेट के सामने लिया।
मॉडल ने IPS पर लगाए क्या आरोप, पढ़ें पूरी FIR
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें