फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीर्वाद देने के बहाने बनाया हवस का शिकार

Mon, 04 May 2015 09:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोले-भाले भक्तों को झांसे में लेकर अपनी हवस का शिकार बनाने वाले बाबा को भीड़ ने ऐसी सजा दी जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। महिलाओं से दुराचार करने वाले आरोपी बाबा को भीड़ ने बिजली के खंभे से बांधकर बुरी तरह से पिटाई की और सड़क मे घसीटा।
विज्ञापन


डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के गडग जिले में श्री सिद्धाप्पाजी स्वामी नाम का ढोंगी अपनी हवस मिटाने के लिए कई महिलाओं को अपने जाल में फंसा चुका था।

स्वामी के इस कुकृत्य का पता जब स्थानीय लोगों को लगा तो उन्होंने खुद इस मामले का न्याय करने का फैसला लिया और स्वामी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। हालांकि इस पिटाई के दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई जिससे आरोपी बाबा को जिंदा बचा लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इस बाबा ने करीब दो साल पहले में गडग में अपना आश्रम बनाया था।

आशीर्वाद लेने पहुंची नवविवाहिता को बनाया शिकार

रिपोर्ट के अनुसार, यह स्वघोषित स्वामी आस-पास के लोगों को पूजा-पाठ कराता था। बाबा के सा‌थ कु्छ चेले भी रहते थे जो जिनके व्यवहार में तेजी से बदलाव हो रहा था। ले‌किन बाबा की ओर से हवस मिटाने काम का भंडाफोड़ तब हुआ जब एक महिला बाबा की डिमांड सुनकर आश्रम से भागी।

हाल ही में इलाके के एक घर में एक नव विवाहिता आई जिसे उसके घर वालों ने बाबा से आशीर्वाद लेने के लिए आश्रम भेज दिया। आश्रम से आशीर्वाद लेने के कुछ दिन बाद ही नवविवाहिता ने अपने घर में बताया कि उसके सा‌थ आश्रम में मौजूद बाबा ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। लेकिन उसकी बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।

इसके कुछ दिन बाद बाबा ने एक दूसरी महिला से कहा कि उसके पास ऐसी दैवीय शक्ति है जिससे वह उस महिला को बेटा या बेटी दे सकता है। इस महिला ने बाबा से उपाए पूछा तो बाबा ने अगले दिन आश्रम में आने को कहा। अगले दिन महिला जब आश्रम पहुंची तो उसने महिला से यौन संबंध बनाने की बात कही जिसे सुनकर महिला दंग रह गई। महिला वहां से तुरंत भागकर अपने घर पहुंची और लोगों को बाबा की हरकत के बारे में बताया।
विज्ञापन

कई ने माना कि बाबा करता है घिनौनी हरकत

आश्रम से भागकर घर पहुंची महिला ने मामले पर जब अन्य महिलाओं से बात की तो कई ने माना कि उनके साथ बाबा ने अश्लील हरकत की है। बाबा की इलाके में लोकप्रियता इतनी थी कि किसी ने भी उसके खिलाफ क्षेत्रीय नेताओं और पुलिस से उसकी हरकतों के बारे में शिकायत नहीं की। लोगों को आशंका थी कि उनकी बात पर भरोसा नहीं किया जाएगा।

लेकिन अगले दिन पीड़ित महिला के मुहल्ले के कुछ युवक इकट्ठे हुए और बाबा से पूछताछ करने पहुंच गए। युवकों की पूछताछ में बाबा जब अंटशंट जवाब देने लगा तो उन्हें बाबा पर शक हुआ। इसी बीच आश्रम में शोर सुनकर इलाके अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और बाबा की धुनाई शुरू कर दी।

लोगों ने बाबा की इस कदर धुनाई की उसके सारे कपड़े फट गए। लोगों ने बाबा को सड़क में भी घसीटा। पुलिस ने अब बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें