बारात में तेज आवाज से चल रहे डीजे का प्लग निकालने पर विधायक राजा सिंह ने सिपाही को ही धुन दिया। अब विधायक राजा सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामला हैदाराबाद का है। यहां एक इलाके में बारात आई हुई थी और उसमें देर रात को तेज आवाज में डीजे चल रहा था। बारात भाजपा के विधायक के घर से कुछ दूरी पर ही थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देर रात को डीजे की तेज आवाज को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस डीजे धीमा कराने के लिए कहा। इस पर एक सिपाही ने बारातियों से म्यूजिक की आवाज कम करने के लिए कहा तो डीजे धीमा नहीं किया गया और न ही पार्टी बंद हुई बल्कि सिपाही के साथ बारातियों ने गाली-गलौच की। इसके बाद सिपाही दारोगा व दो और साथियों के साथ डीजे बंद कराने पहुंचा।