अपनी करतूतों की वजह से लगातार चर्चा में रहने वाली यूपी पुलिस के बाद अब मध्य प्रदेश में भी पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए नाबालिग को पुलिस ने बिजली के झटके दिए। नाबालिग ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसे नपुंसक बनाने की कोशिश की और इसके लिए उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट पर करंट लगाया।
आईजी रीवा को दी गई शिकायत में 17 वर्षीय पीड़ित पीड़ित सुनील (काल्पनिक नाम) ने बताया कि बैकुंठपुर पुलिस ने 29 नवंबर को उसे चोरी का शक होने के बाद गिरफ्तार किया था।
सुनील के एक रिश्तेदार ने बताया कि उसे पूछताछ के लिए शनिवार को थाने में रखा गया। रविवार को भी उसे परिजनों से नहीं मिलने दिया गया और कस्टडी में ही रखा गया। सोमवार को एसडीएम से मामले की शिकायत किए जाने के बाद उन्हें पीड़ित से मिलने दिया गया। तब पता चला कि पुलिस ने उसे शांति भंग के आरोप में पकड़ रखा था।