फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद भागी, मददगार ने फिर लूट ली इज्जत

Thu, 14 Nov 2013 04:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की अपनी सहेली के घर गई तो उसके पति ने उसकी आबरू लूट ली। वहां से वह जैसे-तैसे भागी तो रास्ते में दूसरे युवक ने भी उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन


जबकि उस युवक ने उसे सकुशल घर पहुंचाने का भरोसा दिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना कर्नाटक के मंगलोर जिले की है।

टीओआई के अनुसार, संगीता (परिवर्तित नाम) ने बताया कि सोमवार को जब वह अपनी सहेली के घर गई थी तो उसके 42 वर्षीय पति संतोष ने कमरे में बंद करके उससे रेप किया।

किसी तरह वह उसकी कैद से भागने में सफल हो गई। घर जाते वक्त रास्ते में उसने एक कार रोकी। कार चालक 25 वर्षीय जगदीश ने उसे घर छोड़ने का वादा किया। वह कार में बैठ गई तो जगदीश की नीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कार को एक सुनसान इलाके में ले गया और उससे रेप किया। सोमवार को जब संगीता घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस ने बताया कि जगदीश मंगलवार को संगीता को लेकर उसके घर की ओर जा रहा था तभी रास्ते में उसके परिजन मिल गए। उन लोगों ने जगदीश की पिटाई की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें