फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद नाबालिग की हत्या, मुंह में ठूंसा कपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा में कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक गांव में जानवरों के लिए चारा लेने खेत पर गई किशोरी की दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


सोमवार सुबह उसका शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया। किशोरी के चेहरे पर चोट के निशान थे और मुंह में कपड़ा भी ठूंसा हुआ था। पुलिस ने पिता की ओर से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की चौदह वर्षीय बेटी रविवार सुबह 11 बजे जानवरों के लिए चारा लेने के लिए निकली थी। लेकिन दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


पिता पूरी रात परिवार के लोगों के साथ ही बेटी को तलाश करता रहा। सुबह व्यक्ति के भाई ने मकान से पांच सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में किशोरी का शव पड़ा देखा। उसका गला दुपट्टा से कसा गया था और चेहरे पर चोटों के निशान थे।

बेटी की लाश मिलते ही मचा कोहराम

युवती के मुंह में भी कपड़ा ठूंसा था। आशंका जाहिर की जा रही है कि दुराचार के बाद उसकी हत्या की गई है। शव देखकर भाई की चीख निकल गई और भागकर वह घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। बेटी की लाश मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही एसपी एके सिंह, एएसपी विजय गौतम, डिडौली व अमरोहा देहात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी रेप की आशंका जाहिर करते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

किशोरी की लाश का पोस्टमार्टम परिजनों की मांग पर डाक्टरों के पैनल से कराया गया। पैनल में शामिल चार डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर फोरेंसिक लैब को भेजी गई है।

एसपी एके सिंह ने बताया कि किशोरी की हत्या दुपट्टे से गला कसकर की गई है। तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद दुराचार की पुष्टि के लिए स्लाइड फोरेंसिक लैब भेज दी गई है। घटना के खुलासे को लेकर चार टीमें गठित की गईं है।

अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या

मेरठ की चंद्रलोक कॉलोनी में सोमवार शाम चार बजे महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई। पुलिस को महिला का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मायके वालों ने थाने में हंगामा कर आरोपी पति पर हमला करने का प्रयास किया।

चंद्रलोक कॉलोनी निवासी विजय कुमार की शादी आठ साल पहले सैफाली (32) निवासी शास्त्रीनगर से हुई थी। विजय की मलियाना में गिफ्ट आइटम की शॉप है। दंपति में कई साल से विवाद था। शाम चार बजे सैफाली का शव पंखे से लटका मिला। जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना पर सैफाली की मां और भाई समेत दर्जनों लोग चंद्रलोक कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या कर शव पंखे से लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामला तूल पकड़ने से पहले ससुराल के लोग फरार हो गए। टीपीनगर एसओ पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

पुलिस ने शव को पंखे से उतारा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आधे घंटे बाद पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी लगते महिला के परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और हवालात में बंद आरोपी पर हमले का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। परिजनों ने पति विजय, जेठ राजेश और देवर अमित समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

मासूम बेटी ने देखा वो खौफनाक मंजर

महिला की मौत चार बजे हुई। पति ने दो घंटे बाद अपने साले के मोबाइल पर कॉल कर इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, ससुराल वाले महिला को एक निजी अस्पताल में ले गए थे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। एसओ टीपी नगर रणवीर सिंह ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सैफाली के एक बेटा आदित्य (6) और एक बेटी निप्पी (4) है। शाम चार बजे निप्पी सैफाली के पास सोई  थी। लोगों में चर्चा है कि मां की चीख-पुकार सुनकर निप्पी की आंख खुल गई थी। उसने सारा घटनाक्रम देखा है। इससे वह सहमी हुई है। दोनों बच्चे अपने मामा और नानी के पास तक नहीं गए।
पोस्टमार्टम में होगा खुलासा:

पुलिस हत्या और आत्महत्या के मामले में उलझी हुई है। इसका सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी मामले की जानकारी ली है। मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि दंपति में रोजाना मारपीट और विवाद होता था। कई बार महिला अपने मायके तक चली जाती थी।

सैफाली की मां ने बताया कि उसके दामाद विजय के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसके चलते वह सैफाली से बात नहीं करता था। कई बार सैफाली ने मायके में आकर इसकी शिकायत की, लेकिन रिश्तेदारों के कहने पर उसे ससुराल भेज देते थे। सैफाली के पिता ब्रह्मनंद आर्मी में सूबेदार पद से रिटायर हुए थे। उनकी मौत हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें