फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बदायूं में नाबालिग से गैंगरेप, हैवानियत का आरोप

Mon, 29 Jun 2015 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में आधी आबादी के खिलाफ हिंसा कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। बदायूं में एक बार फिर नाबालिग से गैंगरेप की घटना सामने आयी है।
विज्ञापन


आरोप है कि इस नाबालिग से गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसके गुप्तांग में बोतल के ढक्कन, माचिस और कपड़े तक डाल दिए। यह घटना शहर की पॉश कॉलोनी सिविल लाइंस की है। दुकान पर टॉफी लेने गई एक 14 साल की दलित किशोरी को मोहल्ले का ही एक लड़का बहला-फुसला कर बाइक पर बैठा ले गया।

नगला शर्की गांव के पास एक गन्ने के खेत में लड़के के दूसरे साथी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना 23 जून की है। शनिवार को किशोरी को लेकर उसकी फुफेरी बहन सिविल लाइंस थाने पहुंची। उसकी तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों  ऋषभ और शिवम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेप की पुष्टि हो गयी है। हालांकि मेडिकल जांच करने वाले डॉक्टर हाकिम सिंह की रिपोर्ट के अनुसार यह आरोप गलत लगते हैं क्योंकि पीड़िता के गुप्तांग से मिले सामान में खून नहीं लगा था।
विज्ञापन


इस घटना में पीड़िता कुछ बोल नहीं रही है और उसकी जगह फुफेरी बहन ही सारे जवाब दे रही है। पुलिस भी इन आरोपों को सुनियोजित मान रही है। अब पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें