फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बना हैवान, बच्चे से किया कुकर्म

Mon, 09 Dec 2013 12:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में शादी की सालगिरह की पार्टी चल रही थी। देर रात कमरे से बेटे के चीखने की अवाज आने लगीं। मां-बाप और कुछ मेहमान कमरे में दौड़कर गए। कमरे में अंदर घुसते ही उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


पार्टी में आया एक डॉक्टर बच्चे से कुकर्म कर रहा था।  बच्चे की मां ने अन्य लोगों के साथ मिलकर डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि हुई है।

9 छात्रों से 3 साल तक कुकर्म

घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है।

इंदिरापुरम के कृष्णा अपरा सोसायटी में रविवार रात एक व्यवसायी की शादी की सालगिरह की पार्टी चल रही थी। फ्लैट में ही आयोजित पार्टी में व्यवसायी के दोस्तों के साथ दिल्ली से आरोपी डॉक्टर पंकज चतुर्वेदी भी आया था।
विज्ञापन


देर रात करीब एक बजे पार्टी के बाद सभी लोग ड्राइंग रूम में बातचीत कर रहे थे। तभी बेडरूम से बच्चे के चीखने की आवाज सुनाई दी। व्यवसायी अन्य लोगों के साथ बेडरूम की ओर दौड़े। बेडरूम का दरवाजा खोला गया तो पंकज चतुर्वेदी 10 साल के मासूम के साथ कुकर्म कर रहा था।

इस पर बच्चे की मां ने लोगों के साथ डॉक्टर पंकज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे के सिर में भी मामूली चोटें भी आई थीं।

एसएचओ रामनाथ यादव ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सफदरजंग दिल्ली में क्लीनिक चलाता है और स्किन स्पेशलिस्ट है। मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें