फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चाकू से गला रेत कर मासूम बच्चे की हत्या

Tue, 03 Feb 2015 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पहले पड़ोस में एक शादी समारोह में गए बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। 12 साल के बच्चे की हत्या की गई है।
विज्ञापन


मामला आगरा के ताजगंज पुलिस थाना इलाके का है। जहां खेरिया के रहने वाले हरिदास के बेटे ईलू की हत्या कर दी गई। वह सातवीं का छात्र था।

पढ़ें-महिला ने दांतों से काटी दरिंदे की जीभ, पहुंची थाने

सोमवार रात करीब 9 बजे वह घर से पड़ोस के शादी में गया था, उसके बाद नहीं लौटा। मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक गड्ढे में उसकी लाश मिली।

उसकी गर्दन पर चाकू से वार किए जाने के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें