फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरा चुराकर रिक्शे से भागा, रंगे हाथों पकड़ा गया

Wed, 23 Sep 2015 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद आने पर बकरों की मांग इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोग बकरा खरीदने के साथ ही बकरा चोरी करने पर ही उतारू हो गए हैं।
विज्ञापन


मुंबई के अंधेरी इलाके में एक शख्स को बकरा चुराकर रिक्शे से भागने पर रंगे हाथों पकड़ा गया है। मिड डे के अनुसार अंधेरी के मालवाली इलाके में 13 साल का रिजवान अहमद बकरीद की तैयारियों के मद्देनजर अपने बकरे को खिला-पिला रहा था तभी एक शख्स उसके पास आया।

शख्स ने लड़के से कहा कि चारा खाकर बकरे का पेट भर गया है इसलिए वह अब इसे पानी पिलाए। शख्स के सुझाव पर लड़का अंदर पानी लेने गया तो इसी बीच मौका पाकर वह शख्स बकरे को ले भागा। लड़का पानी लेकर बाहर आया तो देखा कि शख्स बकरा लेकर भाग ऑटो रिक्शा से भाग रहा है।
विज्ञापन


लड़के के शोर मचाने के बाद इलाके के लोगों ने नाकेबंदी की तब जाकर बकरा चुराने वाले को बकरे के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन

त्योहार आने पर बढ़े बकरा चोरी के मामले

बकरा चोरी के अन्य मामलों में इलाके के ही तीन लोगों पर पांच बकरा चुराने का मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरापियों का नाम अनीश शेख, फिरोज शेख और मोहम्मद कलील कुरैशी बताया जा रहा है।

इन आरोपियों पर पिछले सप्ताह वडाला से पांच बकरा चुराने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। मामले में एक आरोपी कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। कुरैशी ने अपने दुकान में पांचों बकरों को रखा था जो बरामद कर लिए गए हैं।

वहीं वडाला के पुलिस अधिकारी सुहास गरुड़ ने कहा है कि तीन अन्य आरोप‌ियों के कब्जे से चोरी के 19 बकरे बरामद किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें