फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती प्रेमिका से पाना चाहता था छुटकारा, लेकिन...

Wed, 30 Apr 2014 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को सिर्फ इसलिए जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की, क्यों कि वह गर्भवती हो गई थी।
विज्ञापन


उस सनकी प्रेमी ने पहले अपनी गर्भवती प्रेमिका को कार में बिठाया फिर उसकी पीठ पर गैस टैंक बांधा और उसमें आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई।

फिलहाल, प्रेमी और उसकी गर्भवती प्रेमिका दोनों एक ही अस्पताल में मौत से जुझ रहे है। गंभीर रूप से घायल युवती का बच्चा सुरक्षित है।

डॉक्टरों के अनुसार युवक का जान बचा पाना मुश्किल है, क्योंकि उसके शरीर का ज्यादातर हिस्सा जल गया है।

लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी युवती

यह दिल दहला देने वाली घटना चीन के गुआंगडोंग प्रांत की है। डेली मेल के अनुसार, 36 वर्षीय ली मुओलियन और 21 वर्षीय जू फैन पहली बार एक दूसरे से मिले और दोनों के प्यार हो गया।

उस पहली ही मुलाकात में 21 वर्षीय जू गर्भवती हो गई थी। इसके बाद इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया।

इसके बाद 36 वर्षीय ली मुओलियन अपनी प्रेमिका को लेकर अपने गांव माझुआंग में रहने लगा। लेकिन उसे बार-बार एक ही चिंता खाए जा रही थी कि वह अपने होने वाले बच्चे से कैसे छुटकारा पाए।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी किडनैपिंग की जानकारी

किसी तरह छह महीने गुजर गए। अब ली मुओलियन इस रिलेशनशिप को खत्म करना चाहता था, लेकिन उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे।

इस कारण दोनों प्रेमी-प्रेमिका में अक्सर झगड़ा होने लगा। इस रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर एक दिन उसने भयानक निर्णय ले लिया।

हमले से पहले की रात वह घर में सो रही अपनी प्रेमिका जू फैन को उठाया, और उसे जबरन कार में डालकर शहर ले गया। वह जू को मार डालना चाहता था।

उनके पड़ोसियों ने जू की किडनैपिंग की जानकारी पुलिस को दे दी। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने उनकी कार का पीछा किया।
विज्ञापन

सुरक्षित है उसके पेट में पल रहा बच्चा

पुलिस ने जैसे ही उसकी कार रोकी, उसने गर्लफ्रेंड के साथ रखे छोटे गैस सिलेंडर में विस्फोट कर दिया।

इस तेज विस्फोट में दोनों गंभीर रूप से जल गए हैं और उनकी जान पर खतरा बना हुआ है।

पुलिस ने दोनों को एक ही अस्पलात में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के बताया है कि युवक बुरी तरह जल गया है। उसकी जान बचा पाना मुश्किल है, हालांकि उसकी प्रेमिका के पेट में पल रहा बच्चा सुरक्षित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें