फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट पर बैठने को लेकर हुआ झगड़ा, चलती ट्रेन से बस चालक को फेंका

Fri, 12 Feb 2016 03:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बागपत के बड़ौत में शामली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर हुए झगड़े में कुछ यात्रियों ने डीटीसी (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन) बस के चालक को ट्रेन से फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आकर उसका एक हाथ और एक पैर कट गया।
विज्ञापन


उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर किया गया।

घायल प्रमेंद्र पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल मंडी डटीरी क्षेत्र के बंदपुर गांव का रहने वाला है। वह डीटीसी बस में चालक है।

बृहस्पतिवार की शाम वह गांव जाने के लिए शामली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन (74024) में शाम साढ़े पांच बजे बड़ौत से चढ़ा था। अलावलपुर रेलवे हाल्ट के पास उसका सीट पर बैठने को लेकर चार-पांच लोगों से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि पहले तो लोगों ने उससे मारपीट की फिर उसे ट्रेन से फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आकर उसका एक हाथ और एक पैर कट गया।

अलावलपुर गांव के लोग उसे सीएचसी बड़ौत लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर बड़ौत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें