फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का आशिक बेटियों से करता था रेप

Wed, 01 Jan 2014 12:47 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पति से रिश्ते तल्ख हुए तो एक महिला के दूसरे व्यक्ति से संबंध बन गए। वह पति का घर छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी।
विज्ञापन


लेकिन जब वह घर पर नहीं होती तो उसका प्रेमी उसकी नाबालिग दो बेटियों से छेड़छाड़ और यौन शोषण करता। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बीवी का दो प्रेमियों से चल रहा था चक्कर, पति मारा गया!

उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह मामला तमिलनाडु के मडुक्करई की है।

टीओआई के अनुसार, पी गोविंदराज कुछ साल से रामकुमार की बीवी उर्मिला (दोनों परिवर्तित नाम) के साथ रह रहा है। उर्मिला, रामकुमार से हुई 17 वर्षीय बेटी के साथ उसके घर रहने लगी। गोविंदराज से भी उसे 12 साल की एक बेटी है।
विज्ञापन


किसने किया रेप? पता नहीं, नाबालिग ने बच्चे को जन्मा

उर्मिला जब घर पर नहीं होती तो गोविंदराज उसकी बड़ी बेटी का यौन शोषण करने लगा। वह 12वीं में पढ़ती है। जब गोविंदराज का अत्याचार बहुत बढ़ गया तो वह स्कूल के हॉस्टल में ही रहने लगी।

इस पर वह उर्मिला से हुई अपनी ही बेटी का यौन शोषण करने लगा। इसी बीच उर्मिला की बड़ी बेटी गोविंदराज के एक रिश्तेदार सरवनन के साथ भाग गई और उससे शादी कर ली।
विज्ञापन


नाबालिग प्रेमियों के बीच दरार बना चौकीदार, और तभी...

लेकिन सरवनन के रिश्तेदार उन दोनों को उर्मिला के घर छोड़ आए। गोविंदराज की शिकायत पर पुलिस ने रविवार शाम सरवनन को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर मुनिरा बेगम ने बताया पुलिस गोविंदराज पर लगे आरोपों की जांच कर रही है। हम इस बात का भी पता लगा रहे हैं कि वह अपनी बेटी का भी यौन शोषण करता था या नहीं।

पुलिस ने बताया कि सरवनन और गोविंदराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों लड़कियों को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें