फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम के खिलाफ लिखा तो 1000 कोड़े और 10 साल की मिली सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने ब्लॉगर रैफ बदावी को सुनाई गई 10 साल की कैद और 1000 कोड़ों की सजा को बरकरार रखा है। उन्हे ये सजा 'इस्लाम के अपमान' के कारण सुनाई गई थी।
विज्ञापन


इस साल जनवरी में सजा के तहत उन्हें 50 कोड़े मारे जाने का वीडियो सामने आने पर दुनिया में कई जगह इसका विरोध हुआ था। इसके बाद सऊदी प्रशासन ने सजा को पुनर्विचार के लिए भेजा था।

उनकी पत्नी और मानवाधिकार संस्थाओं ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें पूरी सजा दी गई तो उनकी मौत हो सकती है।
विज्ञापन

यहां आलोचना बर्दास्त नहीं

सऊदी अरब ने 31 वर्षीय ब्लॉगर और एक्टिविस्ट रैफ बदावी ने 2008 में एक ऑनलाइन फोरम- लिबरल सऊदी नेटवर्क- बनाया था।

इसमें वो सऊदी अरब की धार्मिक और राजनीतिक नीतियों पर आलोचनात्मक लेख लिखते थे और बहस कराते थे। सऊदी अरब में राजनीतिक विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाता और इस बारे में वहां कड़े कानून हैं।

सऊदी अरब ने सजा के ख‌िलाफ हुए विरोध को अपने आंतरिक मामलो में दखल बताया था। अब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ जाने के बाद उनके हितैशियों को केवल शाह सलमान से ही उम्मीद बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें