फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव, सेक्स और धोखा: प्रेमिका हुई गर्भवती, प्रेमी फरार

Wed, 02 Oct 2013 11:23 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती ने मेट्रोमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल डाला हुआ था। उसे देखकर एक युवक ने उससे संपर्क किया। संपर्क, दोस्ती से प्यार में बदल गया। 
विज्ञापन

दोनों एक दूसरे से काफी घुल-मिल गए। शादी के वादे के बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। इस बीच एक दिन वह युवक गायब हो गया। 
काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो युवती ने उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। घटना गुड़गांव के पालम विहार इलाके की है।
लव, सेक्स और धोखागोरखपुर की रहने वाली एक युवती ने सोमवार शाम को पालम विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि एक मेट्रोमोनियल साइट पर उसने अकाउंट बनाया हुआ है। उस पर उसका पूरा स्टेटस अपलोड है। वह उद्योग विहार की एक कंपनी में काम करती है। 
विज्ञापन

करण शर्मा नामक एक युवक ने उससे फोन पर संपर्क कर दोस्ती की। बाद में उसने उसे शादी का झांसा दिया। इस दौरान करण की उसके साथ कई अंतरंग मुलाकातें भी हुईं। 
विज्ञापन

करण ने शीतला माता मंदिर में जाकर उसकी मांग में सिंदूर भरकर जल्दी ही विधिवत शादी करने की पेशकश की। उसके एक महीने तक वह उससे लगातार मिलता रहा। 
लेकिन पिछले कई दिनों से वह गायब है। युवती ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता न चला। पुलिस ने जब मेडिकल जांच कराई तो पता चला कि युवती गर्भवती है। 
थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें