बीजेपी के पीएम उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और उनकी रैलियों में उमड़ती भीड़ को भुनाने के लिए गुजरात प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भी पीछे नहीं है।
गांधी जयंती के मौके पर खादी को प्रोत्साहन देने के लिए गुजरात सरकार आज से एक आक्रामक मार्केटिंग अभियान शुरु करने जा रही है, जिसका मुख्य आकर्षण 'नरेंद्र मोदी कुर्ता' होगा।
गुजरात प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष वादीभाई पटेल ने बताया कि हम खादी डेनिम जीन्स जैसे वस्त्र भी युवाओं को आकर्षित करने के लिए पेश कर रहे है।
इसके साथ ही गुजरात में निर्मित खादी उत्पादों पर हम 25 फीसदी की विशेष छूट भी आज से दे रहे है। यह विशेष छूट वडोदरा, सूरत, अहमदाबाद, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर और राज्य के अन्य हिस्सों के खादी भंडार में शुरू हो गया है।
उन्होंने बताया कि ‘इस साल पुरुषों और महिलाओं के लिए नई शैली के व्यापक रेंज के वस्त्र पेश किए जाएंगे।