फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजार पर मिले तांत्रिक ने रेप किया, MMS बनाया

Wed, 11 Dec 2013 01:04 PM IST
अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदगी के बुरे हालात से निकलने के लिए एक महिला पीर बाबा की मजार पर मत्था टेकने पहुंची। मजार से निकली तो बुरे हालात तो बेहतर नहीं हुए, नई मुसीबत गले पड़ गई।
विज्ञापन


मजार के बाहर मिले एक शख्स ने महिला की जिंदगी में 'तूफान' ला दिया। खुद को तांत्रिक बताने वाले शख्स ने उसकी अस्मत लूट ली और उसका एमएमएस भी बना लिया। मकान और कार पर भी कब्जा कर लिया।

'अंकल पहले मुझे बेहोश करते, फिर मुझसे रेप करते...'

महिला के विरोध करने पर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। इन सबसे परेशान महिला जब आरोपी के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने उससे मार-पीट की। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का है।
विज्ञापन


बीवी का 'सौदा' महंगा पड़ा, दोस्तों ने किया गैंगरेप

रेप के बाद गहने भी ले लिए
मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला दंपति पहले दिल्ली में किराए के मकान में रहता था। कुछ दिनों बाद उन्होंने गाजियाबाद के खानपुर लौली में अपना मकान बना लिया। इस बीच कुछ लोगों के बताने पर वह प्रतापगढ़ जिले में उड़ैयाडीह स्थित पीर इस्माइल की मजार पर मत्था टेकने पहुंचा। कुछ दिन बाद पति सऊदी अरब नौकरी करने चला गया।

ड्राइवर ने बेटी को बंधक बनाया, कई दिन किया रेप

तकरीबन पांच माह पहले महिला अपने बच्चों के साथ फिर मजार पर मत्था टेकने आई थी। वहां से निकलने पर एक फरेबी युवक खुद को तांत्रिक बताते हुए उसके घर की सारी परेशानियां दूर करने का वादा किया। महिला के मकान का पता और मोबाइल नंबर भी ले लिया।

फरेबी युवक गाजियाबाद में महिला के घर पहुंच गया। आरोप है कि वहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। मकान और कार पर कब्जा जमाने के बाद जेवरात भी हड़प लिए।

ब्लैकमेल
फरेबी युवक के झांसे में आकर महिला अपना सब कुछ लुटाती रही। महिला को जब इस बात का एहसास हुआ तो उसने विरोध किया। इस पर उसे अश्लील वीडियो क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। कुछ दिन पहले वह अपने घर भाग आया। उसके बाद महिला ने आपबीती पति को बताई। फिर फरेबी युवक की तलाश में उसके घर पहुंच गई।

तलाश
आरोप है कि यहां उसके परिजनों ने उसे मारापीटा और घर से भगा दिया। मंगलवार को उसका शौहर भी वहां पहुंचा और पुलिस से इंसाफ मांगने के लिए शिकायती पत्र दिया। इस बाबत प्रभारी कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें