अपनी हवस मिटाने के लिए एक युवक ने 18 साल की युवती को गुलाम बना लिया। एक तहखाने में बंधक बनाकर वह उससे रेप करता रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
डेली मेल के अनुसार, चीन के जियाजिंग में 36 वर्षीय मजदूर चेन जिओलॉंग ने युवती को अपने किराए के मकान के तहखाने में बंधक बना रखा था। उसने 11 दिनों में युवती से कई बार रेप किया।
उसने युवती को बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने की बात स्वीकार कर ली है।
स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, 11 दिनों में आरोपी ने उससे कई बार रेप किया। वह युवती को कमरे में हमेशा नग्न ही रखता था और दिन में एक बार नहाने के लिए तहखाने के ऊपर बने कमरे में जाने की इजाजत देता था।
युवती ने एक कील से धीरे-धीरे रस्सी को काटना शुरू किया। फिर एक दिन मौका पाकर वह रस्सी काटकर वहां से फरार हो गई। उसके घर पहुंचने के कुछ समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
युवती और आरोपी 12 जून को एक बार में मिले थे। तब आरोपी ने उसे अपनी इलेक्ट्रिक साइकिल पर घूमने के लिए राजी किया था। फिर सूनसान जगह पर ले जाकर चाकू की नोक पर उसे अगवा कर लिया।
जांच में पता चला है कि पहले उस कमरे के नीचे कोई तहखाना नहीं था। लेकिन आरोपी जब 2012 में वहां किराए पर रहने आया तब से उसने कमरे के अंदर तहखाना बनाना शुरु कर दिया था।
पुलिस को उसके कमरे से उत्तेजना बढाने वाली दवाएं और अश्लील सामग्री मिली हैं। आरोपी ने बताया कि अश्लील ऑनलाइन उपन्यास पढने और पॉर्न देखने के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।