दिल्ली के एक युवक ने जब इंटरनेट पर दोस्त की बहन की अश्लील क्लिपिंग देखीं तो उसने तत्काल अपने दोस्त को इसकी सूचना दी। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
जब उसने इस बारे में बहन से पूछा तो उसके होश ही उड़ गए। एक युवक उसकी बहन का पांच साले से रेप कर रहा था। उसने बताया कि जहां वह काम करती थी वहां एक रसोइए ने उससे रेप किया। और फिर यह सिलसिला चल पड़ा।
घटना दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 की है। पुलिस ने आरोपी रसोइए कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल, डाटा कार्ड और लैपटॉप बरामद हुआ है। पीड़िता फिलहाल फरीदाबाद में काम कर रही है।
पांच साल से कर रहा था रेप
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले व्यवसायी के यहां 19 वर्षीय युवती घरेलू कामकाज करती थी। व्यवसायी का रसोइया कार्तिक भी सर्वेंट क्वार्टर में परिवार के साथ रहता था। व्यवसायी का परिवार कुछ दिनों के लिए कहीं गया हुआ था। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने युवती से रेप किया।
आरोप है कि उसने दुष्कर्म की क्लिपिंग भी बना ली। उसके बाद आरोपी क्लपिंग को सार्वजनिक करने और माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर युवती का करीब पांच वर्ष तक रेप करता रहा।
क्लिपिंग इंटरनेट पर डाला
उससे परेशान होकर युवती दिल्ली छोड़कर काम करने फरीदाबाद चली गई। आरोपी वहां भी जाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसने मोबाइल से क्लिपिंग को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया।
शुक्रवार को युवती के भाई के दोस्त ने यह क्लिपिंग देखी और इसकी जानकारी दी। इस पर युवती के भाई ने इसकी शिकायत थाने में की।