फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बदले रेप: आरोपी की बहन से रेप

Wed, 25 Dec 2013 11:55 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने सोमवार को एक युवती से रेप किया। जब उसके भाई को यह बात पता चली तो उसने आरोपी युवक की विकलांग बहन की अस्मत को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनो पक्षों से तहरीर लेने के बाद पहले उनमें सुलह-समझौते का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानने पर उनके खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है।

'वह धोखे से मेरा रेप करता रहा...गर्भपात भी कराया!'

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपों की अभी छानबीन की जा रही है। यह घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की है।

बहन की लूटी इज्जत
हुसैनगंज क्षेत्र के एक गांव में बलात्कार की पहली घटना सोमवार को हुई। गांव की एक युवती जंगल की ओर गई थी। वहां उसके साथ गांव के ही एक युवक ने बलात्कार किया। घर लौटी बहन से उसकी आपबीती सुनने के बाद भाई का खून खौल उठा।
विज्ञापन


'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'

रेप के बदले रेप
पीड़िता के भाई ने तुरंत रेप का बदला रेप लेने की ठान ली। आरोपी की विकलांग बहन पर उसने नजरें गड़ा दीं। मंगलवार को वह जंगल के समीप घात लगाकर बैठ गया। जब आरोपी की विकलांग बहन सुबह जंगल पहुंची तो उसने उसकी अस्मत तार-तार कर दी।

दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!

समझौता कराने का प्रयास
विकलांग पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गांव पहुंच गई। हिरासत में ले लिए जाने के बाद विकलांग के साथ रेप करने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि सोमवार को पीड़िता के भाई ने उसकी भी बहन के साथ बलात्कार किया था। ये जाकारी मिलने के बाद थाना पुलिस असमंजस में पड़ गई।
विज्ञापन


होगी कार्रवाई
थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष धर्मराज यादव ने बताया कि दोनो पक्षों से तहरीर मिल गई है। घटना की छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें