फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात को पत्नी सो गई तो दूल्हे ने किया ऐसा कांड!

Fri, 02 May 2014 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहागरात के दिन अपनी नवविवाहिता पत्नी के सो जाने के बाद एक दूल्हे ने अपने ही घर में सो रही एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन


कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए करीब 41 साल बाद आरोपी को सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस 59 वर्षीय आरोपी को 18 साल कैद की सजा सुनाई है।

हालांकि, आरोपी के वकील ने कोर्ट में उसकी सजा को कम करने की अपील करते हुए बताया कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ता है।

लेकिन कोर्ट ने उसकी हद दलील को ठुकराते हुए सजा बरकरार रखी है।

41 साल बाद मिली उसे करनी की सजा

लंदन निवासी विलियम जॉर्डन को 41 साल बाद अपनी करनी की सजा मिल गई। विलियम पर आरोप था कि उसने सुहागरात में पत्नी के सो जाने के बाद मौका पाकर 14 साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार किया।

इसके कुछ दिनों बाद उसने 11 वर्षीय एक अन्य बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।

पांच साल बाद जब उसके बच्चे हुए तो उनके साथ खेलने के लिए एक 11 साल की बच्ची उनके घर आती थी। वह बच्ची उनके बच्चों की भी देखभाल करती थी।

जब कभी विलियम अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर जाता था तब यह बच्ची उनके बच्चों का ध्यान रखने के लिए आया करती थी।
विज्ञापन

बच्ची को कई बार बनाया अपनी हवस का शिकार

इस बीच मौका पाकर वह घर आया करता और बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाता। फिर वापस अपनी बीवी के पास चला जाता।

उसने बच्ची को इतना डरा दिया था कि वह अपना मुंह खोलने से भी डरती थी। ऐसा करीब दो साल तक चलता रहा। जब ये दोनों मामले कोर्ट के सामने पहुंचे तो कोर्ट ने गहनता से जांच करवाई।

कोर्ट ने आरोपी विलियम जॉर्डन को दोनों ही मामले में दोषी मानते हुए 18 साल कैद की सजा सुनाई है। अब आरोपी जेल में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें