फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ अंतरंग मिली बेटी, बाप ने की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा के डिडौली क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव में पिता ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसे प्रेमी के साथ देख लेने पर घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


पिता ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का सोमवार की रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस मामले में जानकारी होने से इंकार कर रही है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के युवक से संबंध हो गए। लगभग दो माह से चल रहे संबंधों में युवक चोरी छिपे रात में युवती के घर आ जाता था। सोमवार रात भी वह युवती से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था।

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली थी बेटी

रात में युवती के पिता ने उसे बेटी के साथ देख लिया। पिता ने जैसे ही युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह चकमा देकर भाग गया। लेकिन उसने बेटी की जमकर पिटाई की और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए उसने रात में ही बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह कुछ रिश्तेदारों ने और मोहल्ले वालों ने पूछा तो अचानक तबियत बिगड़ने पर मौत का कारण बताकर हत्या की बात को टाल दिया। वहीं इंस्पेक्टर राजेश चौहान ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।

एएसपी विजय गौतम ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी हमारे पास नहीं है। डिडौली पुलिस से जानकारी कराई जा रही है।

केस 2- बुलंदशहर: छात्रा की हत्या कर पेड़ से लटकाई लाश!

बुलंदशहर में कोतवाली देहात के नई मंडी चौकी क्षेत्र में रेप के बाद छात्रा की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। परिजनों ने गांव के शादीशुदा व्यक्ति मनोज पर रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं, पुलिस ऑनर किलिंग के बिंदु पर भी गहनता से जांच कर कर आरोपी की तलाश कर रही है। एसपी सिटी राजेश कुमार के अनुसार, मंगलवार सुबह दस बजे मिर्जापुर-अगरपुर स्थित गंगासरन के बाग में किशोरी का शव पेड़ से लटकने की सूचना मिली।

शव चुनरी के सहारे लटक रहा था और जमीन से छू रहा था। मौके पर इकट्ठा ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त अढ़ौली निवासी 17 वर्षीय छात्रा के रूप में की। छात्रा के चाचा ने बताया कि 22 मार्च की दोपहर वह गांव में ही दुकान पर सामान लेने गई थी। तभी रास्ते में मनोज ने उसे पकड़कर कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन

रेप के बाद आत्महत्या या ऑनर किलिंग?

काफी तलाशने के बाद उसे ढूंढा गया और ग्रामीणों की मदद से उसे मुक्त कराया गया था। छात्रा की मां का कहना है कि घर आने पर उसने बताया था कि मनोज ने उसके साथ रेप किया है। जब इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद 23 मार्च की सुबह किशोरी अचानक गायब हो गई। परिजनों का कहना है कि इस बाबत चौकी पर गुमशुदगी दर्ज कराने गए लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। शुरुआती जांच में पुलिस ऑनर किलिंग की आशंका प्रकट कर रही है। छात्रा की लाश अकड़ी हुई थी।

इससे लगता है कि हत्या 20 से 24 घंटे पहले की गई है। उन्होंने बताया कि लाश को इसलिए लटकाया गया है ताकि राह चलता आदमी उसे देख ले। वारदात में कई लोग शामिल हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें