फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीवी के अवैध संबंध थे, सो हथौड़े से मैंने मार दिया'

Mon, 30 Dec 2013 08:27 PM IST
अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
'साहब, बीवी के दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध थे। उसे काफी समझाया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थी। इस वजह से मकान भी बदल दिया। वो नहीं मानी। फिर झगड़ा हुआ और मैंने हथौड़े से उसके सिर पर मार दिया।'
विज्ञापन


ऐसा कहना है उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के 28 वर्षीय अफजल का। सिराज कॉलोनी में रहने वाले अफजल ने शनिवार रात अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। फिर कोवताली पहुंच कर उसने पत्नी के कत्ल की सूचना दी।

जब 'खूनी' कोठी से निकले बच्चों के कंकाल

पुलिस ने अफजल को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया। महिला के मायके वालों ने कोतवाली में तहरीर दी है।

कत्ल कर पहुंचा कोतवाली
अफजल रविवार सुबह मंडी कोतवाली पहुंचकर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिसकर्मी तुरंत युवक को जीप में बैठाकर घटनास्थल सिराज कॉलोनी ले गए। वहां खून से लथपथ महिला का शव पड़ा था। उसका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था। युवक को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने अवैध संबंधों के शक में हत्या करना कबूला।
विज्ञापन


बड़ी बहन से रेप, फिर छोटी बहन का कत्ल

अफजल ने बताया कि वह पक्का बाग निवासी है और कढ़ाई कारीगर है। करीब छह साल पूर्व उसकी शादी इस्लामनगर निवासी शहनाज उर्फ रानी से हुई थी। दोनों की पांच साल की एक बेटी भी है।

झगड़े के दौरान मारा हथौड़ा
उसने बताया कि पत्नी को उसने काफी समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। इसी वजह से दोनों ने दो दिन पूर्व पक्का बाग से सिराज कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहना शुरू किया। बेटी को नानी के घर भेज दिया था। शनिवार रात दोनों में काफी झगड़ा हुआ।

हाथापाई भी हुई और पत्नी ने उस पर चाकू से वार किया। इस पर उसने भी पास रखे हथौड़े से उस पर वार कर दिए। शहनाज बेहोश होकर गिर पड़ी और वह मकान को बाहर से बंद करके वहां से फरार हो गया। इंस्पेक्टर बीपी सोलंकी ने बताया कि शहनाज के मायके वालों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें