फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों के डर से पहले पत्नी को मारा, फिर लगा ली फांसी

Thu, 13 Nov 2014 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा में सुरीर के मोहल्ला जैतू में बुधवार रात एक युवक ने अपनी पत्नी की दुपट्टा से गला घोंटकर कर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह दंपति के शव कमरे में मिले थे।
विज्ञापन


जैतू निवासी आमीन (30) का सुबह शव उसके कमरे में लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी बहाद्दीन (27) का शव बेड पर पड़ा था। उसके गले में दुपट्टा का फंदा लगा हुआ था। रात को दोनों अलग कमरे में सोए हुए थे और उनके तीन बच्चे दूसरे मकान में परिजनों के साथ सो रहे थे।

पढ़ें; गेस्ट हाउस में लड़की के साथ पकड़ा गया नेता

घटना के पीछे बताया जा रहा है कि आमीन ने गांव के दबंग के साझे में ट्रैक्टर लिया, जो दबंग के नाम था। दबंग ट्रैक्टर को खींच कर ले गया था और आमीन पर हिसाब-किताब में बकाया भी निकाल दिया था। उसके वसूली के लिए दबंग आमीन पर दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


इसी दबाव में आकर उसने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं। घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें