फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: भतीजी का कत्ल कर दो जगह दफनाया!

Fri, 25 Oct 2013 12:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'भतीजी एक लड़के से प्रेम करती थी। परिवार की इज्जत बचाने की खातिर मैंने उसका कत्ल किया है।'
विज्ञापन


ऐसा कहना है पंचकुला के खंगशेरा गांव के सलीम का। जिस पर अपनी 15 साल की भतीजी ताहिरा की हत्या का आरोप है।

बुधवार को पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि कत्ल के बाद शव को उसने अपने मालिक के बगीचे में दफना दिया था। लेकिन फिर उसे आशंका हुई कि उसके मालिक को उसके करतूत का पता चल सकता है तो शव को अलीपुर गांव में नदी के किनारे दफना दिया।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पुलिस ने बताया कि एक महीने पहले शव को दफनाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दम घुटने से ताहिरा की मौत हुई थी। उसकी नाक और ललाट पर जख्म के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताहिरा मूलतः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। प्रेम प्रसंग के कारण ही उसके मां-बाप ने उसे चाचा सलीम के पास रहने भेज दिया था।

कुछ दिनों बाद उसके मां-बाप की ताहिरा से बात नहीं हुई तो वे खंगशेरा गांव आ गए। जब उन लोगों ने सलीम से बेटी के बारे में पूछा तो उसने उसके कत्ल की बात बता दी।

उन दोनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके बेटे और अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें