दोस्त की पत्नी पर अभद्र टिप्पणियां कसने वाले इंसान को अन्य तीन दोस्तों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया।
मामले की गंभीरता इस बात तो देख कर लगाई जा सकती है कि मृतक लवकुश मिश्रा की लाश को बुरी तरह से जला हुआ पाया गया है और उसके शरीर में कई चोटों के निशान भी पाए गए हैं।
मामला लखनऊ के सादतगंज का है। लवकुश मिश्रा अक्सर ही अपने मोहल्ले के दोस्तों अजय वर्मा, विनायक वर्मा उर्फ अंशु और जितेंद्र प्रताप के साथ डिनर करने के बाद घूमना फिरता था।
लवकुश पहले भी जितेंद्र की पत्नी आपत्तिजनक बातें कहता रहता था जिसे बाकी दोस्त हमेशा टाल जाया करते थे।
कुछ दिनों बाद लवकुश ने एक दिन नशे की हालत फिर जितेंद्र की बीवी को लेकर अनाप शनाप बातें कहना शुरू कर दिया। इस बार लवकुश की इस हरकत से तंग आकर दोस्तों ने उसकी जान ले लेने की ठानी।
इसके तहत पहले तो उन लोगों ने मिलकर लवकुश को खूब पीने दिया और फिर जब वो पूरी तरह से होश खो बैठा तो उसे पास की झाड़ियों में लेकर गए।
वहां तीनों ने मिलकर लवकुश को पेट्रोल डालकर जला दिया और फिर उसकी लाश को ईंट से कूच डाला। फिलहाल घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं।