फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर, बहू को ले गया झाड़ियों के पीछे...

Mon, 16 Dec 2013 12:29 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति अपनी बहू पर गंदी नजर रखता था। वह एक दिन उसे बहाने से एक फैक्टरी के पीछे झाड़ियों में लेकर गया। फिर अचानक वह बहू से जोर-जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन


जब बहू ने उसका विरोध किया और उसकी करतूत लोगों से बताने को कहा तो ससुर पर खून सवार हो गया। उसने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। उसकी मौत हो गई।

ससुर ने इस कत्ल को राज बनाए रखने के लिए उसके शव को वहीं झाड़ियों में छिपाकर भाग निकला। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पंजाब के बठिंडा की है।
,
तीन दिसंबर से थी लापता
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 11 दिसंबर को बठिंडा पुलिस ने वर्दमान फैक्टरी की झाड़ियों में एक युवती की लाश बरामद की थी। छानबीन में पता चला था कि शव वर्दमान फैक्टरी में सफाई कर्मचारी रवि पत्नी रजनी का था। इस लाश का कुछ हिस्सा कुत्तों ने खा लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रवि ने पुलिस को बताया था कि रजनी तीन दिसंबर से घर से लापता थी। उसने पत्नी को काफी ढूंढा पर वह नहीं मिली। 11 दिसंबर को उसने फैक्टरी की झाड़ियों में पत्नी की लाश को देखकर इसकी जानकारी पुलिस की दी थी।

एसएसपी ने बताया कि थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने अज्ञात कातिल के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए एसपी (सिटी) देशराज, डीएसपी (डी) रणजीत सिंह और इंस्पेक्टर कैनाल कॉलोनी संजीव मित्तल की टीम बनाई थी।

ससुर ने उगला सच
जांच टीम ने छानबीन में रजनी के चाचा ससुर जल सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि वह रजनी पर गलत निगाह रखता था। तीन दिसंबर को वह गलत मंशा से रजनी को फैक्ट्री के पीछे की झाड़ियों में ले गया।
विज्ञापन


वहां उसने रजनी के साथ जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की। रजनी के विरोध करने उसने पास में पड़ा एक पत्थर रजनी के सिर पर मारकर हत्या कर दी।

कत्ल को छिपाने के लिए लाश को झाड़ियों में पत्तों के नीचे छिपा दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी जल सिंह से रजनी का कुछ सामान और कत्ल में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें