फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस रात हुआ एक और गैंगरेप, पर FIR नहीं!

Mon, 16 Dec 2013 12:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साल भर पहले दिल्ली पुलिस को बिटिया गैंगरेप की सूचना मिलने के ठीक तीन घंटे बाद एक और गैंगरेप की जानकारी मिली थी। पहले गैंगरेप में जहां दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई, वहीं गैंगरेप की दूसरी घटना में आज तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


पहले गैंगरेप की तरह दूसरी घटना में भी महिला को चलती बस से फेंक दिया गया था। लेकिन पुलिस ने इस मामले में न तो पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और न ही उस गाड़ी की तलाश की, जिसमें यह घटना हुई थी।

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह खुलासा जस्टिस ऊषा मेहरा कमीशन की रिपोर्ट में हुआ है। यह कमीशन 16 दिसंबर को हुए बिटिया गैंगरेप की घटना में दिल्ली पुलिस से हुई चूक की जांच के लिए बनाया गया था। कमीशन ने अपनी रिपोर्ट 22 फरवरी 2013 को केंद्र सरकार को सौंपी।
विज्ञापन


पढ़ें, मां रोते हुए बोलीः बिटिया को गए साल हो गया, दरिंदे जिंदा हैं

कमीशन ने रिपोर्ट में कहा है कि दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कंट्रोल रुम के लॉगबुक और डायरी रजिस्टर में यह सूचना लिखी मिली कि 16-17 दिसंबर की रात 1.15 बजे दो से तीन लोगों ने चलती बस में एक महिला से रेप किया और उसे मारा-पीटा। उसके बाद महिला से बैग छीनने के बाद उसे चलती बस से फेंक दिया।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में न तो महिला का मेडिकल जांच कराई गई और न ही दोषियों को पहचान कर गिरफ्तार किया गया।

पढ़ें, गैंगरेपः डॉक्टरों ने सुनाया दिल दहलाने वाला किस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें