फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने पैसे नहीं दिए तो खुरपी से रेता गला

Thu, 22 May 2014 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शख्स ने खुरपी से रेतकर अपने पिता की हत्या कर दी। घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है।
विज्ञापन

उसैहत थाना क्षेत्र के गांव खिरिया मधुकर में बुधवार देर रात एक बुजुर्ग का कत्ल कर दिया गया। चौकी पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर बुजुर्ग के पुत्र को आरोपी माना है जो घटना के बाद से फरार है।

गांव में हत्या के बाद काफी गहमागहमी हो गई। थाने से एसओ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए थे।

बता दें कि गांव निवासी राम विलास (65) ने गांव के बाहरी छोर पर घर बना रखा है। उनका बड़ा पुत्र मूकबधिर है तो छोटा पुत्र छोटे अपने परिवार के साथ इस घर में रहता है।
विज्ञापन

सोते वक्त खुरपी से गला काटा, फरार

रोज की तरह शाम ढलते ही रामविलास ने अपनी चारपाई घर के बाहर सड़क किनारे बिछा ली थी। बताते हैं कि इसी बीच किसी ने खुरपी से उनका गला काटकर हत्या कर दी। देर रात उनका शव चारपाई से नीचे पड़ा था।

उनका गला कटा हुआ था तो खुरपी भी पास ही में पड़ी थी। पड़ोसियों ने देखा कि राम विलास के घर का दरवाजा बाहर से बंद है।

इन्होंने कुंडी खोलकर अंदर मौजूद छोटे की पत्नी को घटना की जानकारी दी तो वह सहम गई।

पता चला कि थोड़ी देर पहले छोटे ही चुपचाप घर से बाहर आया था और दरवाजे की कुंडी लगा दी थी।

घटना के बाद से फरार है हत्यारा

ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। एसओ ने बताया कि वह मौके पर जाकर ही स्थिति बता पाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि चौकी पुलिस ने उन्हें जो जानकारी दी है उसके मुताबिक छोटे ने ही अपने पिता की हत्या की है। घटना के बाद वह फरार है।

पुलिस ने बताया कि राम विलास ने हाल ही में अपना मकान 1 लाख 80 हजार रुपये में बेचा था।

इस पैसे को बिजनेस के लिए छोटे मांग रहा था लेकिन रामविलास ने यह कहकर मना कर दिया कि वह उस धन को दोनों बेटों में बराबर-बराबर बांटेगा। इसी बात को लेकर छोटे नाराज था।

सोते वक्त खुरपी से गला काटा और भाग गया

रोज की तरह शाम ढलते ही रामविलास ने अपनी चारपाई घर के बाहर सड़क किनारे बिछा ली थी। बताते हैं कि इसी बीच किसी ने खुरपी से उनका गला काटकर हत्या कर दी। देर रात उनका शव चारपाई से नीचे पड़ा था।

उनका गला कटा हुआ था तो खुरपी भी पास ही में पड़ी थी। पड़ोसियों ने देखा कि राम विलास के घर का दरवाजा बाहर से बंद है।

इन्होंने कुंडी खोलकर अंदर मौजूद छोटे की पत्नी को घटना की जानकारी दी तो वह सहम गई।

पता चला कि थोड़ी देर पहले छोटे ही चुपचाप घर से बाहर आया था और दरवाजे की कुंडी लगा दी थी।
विज्ञापन

पिता ने हाल ही बेटा था मकान

ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। एसओ ने बताया कि वह मौके पर जाकर ही स्थिति बता पाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि चौकी पुलिस ने उन्हें जो जानकारी दी है उसके मुताबिक छोटे ने ही अपने पिता की हत्या की है। घटना के बाद वह फरार है।

पुलिस ने बताया कि राम विलास ने हाल ही में अपना मकान 1 लाख 80 हजार रुपये में बेचा था।

इस पैसे को बिजनेस के लिए छोटे मांग रहा था लेकिन रामविलास ने यह कहकर मना कर दिया कि वह उस धन को दोनों बेटों में बराबर-बराबर बांटेगा। इसी बात को लेकर छोटे नाराज था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें