बदलते समाज में रिश्तों के मायने इस कदर बदल जाएंगे ये किसी ने सोचा भी नही था। कहते है कि पति-पत्नी के बीच एक जन्म नहीं सात जन्मों का रिश्ता होता है।
करवाचौथ पर पत्नी दिनभर पानी की एक बूंद पीये बिना सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती है लेकिन इस कहानी में एक ऐसा पति है जो अपनी पत्नी का अश्लील विडियो बनाकर पॉर्न साइट पर अपलोड कर दिया।
घटना देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की है। जहां आशीष गुप्ता नामक एक व्यक्ति ने अपनी बीवी की अश्लील फिल्म बनाकर उसका वीडियो पोर्नोग्राफिक साइट पर डालने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
पति बोला, पत्नी से बदला लेना चाहता था
मिली जानकारी के मुताबिक भाईंदर नवघर पुलिस में नेहा (नाम बदला हुआ) के परिवार वालों ने मामला दर्ज करवाया कि किसी ने नेहा के पति के साथ उसकी अश्लील विडियो अपलोड कर दी है।
पुलिस ने जांच कर इस मामले में दीपिका के पति आशीष दासगुप्ता को ही गिरफ्तार कर लिया।
आशीष ने कबूल किया कि उसने पत्नी से बदला लेने के लिए खुद ही पत्नी के साथ अश्लील विडियो बनाकर एक पॉर्न वेवसाइट पर अपलोड किया था।
पुलिस इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर के मुताबिक 28 साल के आशीष को गिरफ्तार किया गया है।
आईटी एक्ट में हुआ गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि इस आदमी ने अपनी पत्नी की विडियो अपलोड कर उसे बदनाम करने की कोशिश की थी। हालांकि नेहा का कहना है कि उसके पति ने ऐसा धन कमाने के लिए किया क्योंकि वह बेरोजगार है।
पुलिस ने उसपर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोप लगाया गया है।
टीटी बनकर 62 लड़कियों से रचाई शादी, फिर उनके ब्लू फिल्म बनाकर बाजार में बेचा...