फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

संभोग के दौरान शोर मचाना पड़ा भारी

Mon, 14 Apr 2014 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
कभी-कभी किसी काम को मन लगाकर करना या बेहतर तरीके से उस काम को अंजाम देना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।


इस तरह का एक मामला इटली में सामने आया है जहां एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मन लगाकर अच्छे तरीके से सेक्स करना भारी पड़ गया।

सेक्स में बहुत अच्छा होने के कारण कोर्ट ने एक इतालवी आदमी को छह महीने जेल की सजा सुनाई है।

हालांकि कोर्ट ने यह सजा सेक्स के दौरान निकाले जा रहे कामुक चीखों के आधार पर दी है।

जोर-जोर से आने वाले आवाज से परेशान थे पड़ोसी

42 साल के रोमियो अल्ट्रीमिवो लोरी के खिलाफ उसके ही पड़ोसियों से कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी।

रोमियो के पड़ोसियों को इस बात से आपत्ति थी कि जब वे सेक्स करते थे, उस दौरान जोर-जोर से आने वाले आवाज से वे काफी परेशान थे।

इस संबंध में उन्होंने जब रोमियो से बात की तो उसने साफ मना कर दिया कि वे अपनी आवाज को कम नहीं कर सकते।

इस पर उसके पड़ोसियों ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

'मेरी सेक्स क्षमता को लेकर जलते हैं पड़ोसी'

कोर्ट में रोमियो के खिलाफ उसके 12 पड़ोसियों ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सेक्स के दौरान जोर-जोर से आने वाली आवाजों से उन्हें लगता है कि कोई उनका पीछा कर रहा है।

वहीं, रोमियो ने जवाब में कहा कि उसके पड़ोसी उसकी सेक्स क्षमता को लेकर जलते हैं।

हालांकि कोर्ट रोमियो के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई और उसे छह महीन जेल में अकेले बिताने के आदेश दे दिए।

वहीं रोमियों ने कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ उपरी अदालत में जाने का फैसला किया है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें