फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी बारिश के लिए ग्रामीणों ने चढ़ाई अधेड़ की बलि

Wed, 03 Jun 2015 09:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छी बारिश की कामना में ग्रामीणों की ओर से एक अधेड़ की बलि चढ़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के एक गांव में कुछ लोगों ने पूजा पाठ के नाम पर आगामी सीजन में अच्छी फसल और अच्छी बारिश के लिए एक व्यक्ति का गला रेत दिया।
विज्ञापन


झारखंड के गुमला जिले के खरवाडीह कदमडोहर गांव से पुलिस ने अधेड़ का सिर कटा धड़ उसके ही घर से बरामद कर लिया है। जिस व्यक्ति का सिर काटा गया है उसका नाम थेपा करिया बताया जा रहा है।

जिस गांव में इंसान की बलि चढ़ाने की यह घटना सामने आई वह राज्य की रजधानी से रांची से महज 130 किमी की दूरी पर है। थेपा करिया के घरवालों ने पुलसि को बताया है कि मुड़कटवाओं ने थेपा की जान ले ली है। उन्होंने बताया कि थेपा का सिर काटकर धान के खेत में गाड़ दिया ताकि अगली फसल अच्छी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में अकेले पाकर काट ले गए गला

थेपा के घरवालों ने पुलिस से बताया कि जब थेपा घर में अकेले था तब कुछ लोग उनके घर आए और थेपा का सिर काटकर ले गए। पुलिस के अनुसार, थेपा का सिर काटने के बाद आरोपियों ने उसे पास ही मौजूद धान के खेत में दफना दिया।

गौरतलब है कि पिछले कुद सप्ताह से झारखंड में भयानक गर्मी पड़ रही है और तापमान 47 के पार पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों का ऐसा अनुमान है कि इस साल जून के दूसरे सपप्ताह तक भी देश के कई हिस्सों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

वहीं मंगलवार को भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय की ओर से आगामी मानसून में कम बारिश होने की आशंका जाहिर की है लेकिन इससे पहले ही आदिवासी किसानों ने अंधविश्वास और टोटकों का सहारा लेकर अच्छी बारिश होने की कामना में इंसानों की बलि चढ़ा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें