फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह की गर्भवती पर हमला, बच्चा मरा, दोस्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक पर अपनी आठ माह की प्रेगनेंट गर्लफ्रैंड पर सुनियोजित हमला करवाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। इस हमले में महिला को बुरी तरह चोट आई थी और उसका मिसकैरेज हो गया था। मामला लंदन का है जहां कुछ दिन पहले मैलोरी बांटाला नाम की इस महिला पर हेलमेट पहने कुछ बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने उसके पेट पर बार बार लात मारी जिससे महिला ने अपना बच्चा खो दिया। कैंबरवेल ग्रीन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए 21 वर्षीय केविन विल्सन को महिला पर हमला कराने और जानबूझ कर बच्चे को नुकसान पहुंचाने के आरोप में रिमांड पर ले लिया गया।

महिला गंभीर रूप से घायल है और उसको अंदरूनी चोटें आई हैं। बेंटाला के परिवार वालों का मानना है कि विल्सन उसके बच्चे का पिता था। कोर्ट में पेश हुए विल्सन पर '32 हफ्ते की गर्भवती महिला के पेट पर लात मार कर अजन्मे बच्चे को खत्म करने का' पहला आरोप लगा।  दूसरा आरोप 'जानबूझ कर गैरकानूनी और दुर्भावनापूर्ण रूप से महिला को गंभीर चोटें पहुंचाने का' लगा।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंची

जांचकर्ताओं ने बताया कि महिला बहुत गंभीर हालत में है लेकिन हमले के बारे में उसने सारी जानकारी दी है। अफसरों ने बताया कि बाइक सवार आदमियों ने महिला को जमीन की ओर धक्का दिया और उसके पेट पर बार बार लात मारी।

हमले के बाद महिला को एक घंटे से भी ज्यादा एंबुलेंस का इंतेजार करना पड़ा था लेकिन वह फिर भी नहीं पहुंची। 70 मिनट बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो वे उसे अस्पताल ले गए लेकिन अगले दिन उसके बच्चे को मरा हुआ घोषित कर दिया गया था।

अफसरों ने बताया कि हमलावर वहां से भाग निकले थे और कोई भी बाइक मौके से बरामद नहीं हुई। उन्होंने अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहने हुए थे। लंदन एंबुलेंस सेवा ने समय से न पहुंच पाने के लिए माफी मांगी और बताया कि पब्लिक नंबर से जो पहली कॉल 999 पर की गई थी वह कम प्राथमिकता की थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एंबुलेंस को आने से मना कर दिया था और खुद अस्पताल लेकर गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें