फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'5 करोड़ दो, यूपी में राज्यमंत्री बनवा दूंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का रिश्तेदार बताकर एक सपा नेता को पांच करोड़ रुपये में राज्यमंत्री का दर्जा दिलाने का झांसा देने वाले बलिया के एक व्यक्ति को पुलिस ने सहारनपुर में गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व महानगर अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह मिगलानी पार्टी कार्यों से लखनऊ में सपा कार्यालय आते-जाते हैं। वहां बलिया निवासी मनोज कुमार यादव भी उन्हें अक्सर मिलता रहा।

मिगलानी के मुताबिक उसने खुद को पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव का रिश्तेदार बताते हुए उन्हें पांच करोड़ रुपये देने पर राज्यमंत्री का दर्जा दिलाने की बात कही। उन्होंने पहले तो कोई खास ध्यान नहीं दिया, लेकिन इसके बाद भी वह उन्हें लगातार फोन करता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन

'नेताजी खुद लेंगे पैसा'

उन्होंने पूछा कि पांच करोड़ रुपये नेताजी लेंगे या पार्टी फंड में जाएंगे तो उन्हें जवाब मिला कि नेताजी पैसे लेंगे। जब उन्होंने कहा कि नेताजी तो पैसे नहीं लेते तो मनोज बोला, तुम्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।

संदेह होने पर उन्होंने अन्य साथियों नदीम कुरैशी, अनुज गुप्ता आदि से बात की और मनोज कुमार यादव को रुपये देने के बहाने सहारनपुर बुला लिया। सहारनपुर पहुंचकर उसने मिगलानी से एक करोड़ रुपये एडवांस और शेष चार करोड़ पार्टी प्रमुख का पत्र मिलने पर देने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने एसएसपी भारत सिंह यादव को सारा मामला बताया। एसएसपी के आदेश पर सीओ प्रथम आनंद कुमार पांडेय ने पुलिस के साथ घंटाघर के पास होटल में ठहरे मनोज कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। अवतार सिंह मिगलानी ने मुलायम सिंह यादव के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मनोज यादव से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें