महाराष्ट्र पुलिस की एटीएस (एंटी टेरर स्क्वॉड) ने यवतमाल जिले से मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना अब्दुल रज्जाक को युवकों को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्मगुरु को जिले के पुसाड इलाके की मेंहदिया मस्जिद से गिरफ्तार किया गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, गिरफ्तार किए गए मौलाना पर आरोप है कि वह युवकों को सोशल मीडिया और अपने धार्मिक बयानों के जरिए जिहाद (धर्म के लिए युद्ध) के लिए भड़का रहा है।
एटीएस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर विशेष न्यायिक अदालत में पेश किया जहां पर उसे 12 नवंबर पूछताछ के लिए हिरासत में भेजा गया है।