फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा फहराने से रोकने पर हिंसा, एक महादलित की मौत

Mon, 19 Aug 2013 03:51 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के रोहतास जिले में 15 अगस्त को एक विवादित जमीन पर तिरंगा फहराने से रोकने पर हिंसा भड़क उठी। इसमें एक महादलित युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


एचटी के अनुसार, बद्दी गांव में हिंसा के दौरान विवादित स्थल पर ही 60 वर्षीय राम विलास राम की मौत हो गई, जबकि 18 महिलाओं और पांच बच्चों समेत 43 लोग घायल हो गए।

दरअसल उस जमीन पर राजपूतों ने शहीद निशान सिंह की याद में एक स्मारक बनवाया था। बाद में उसके बगल में ही महादलित समुदाय ने संत रविदास का मंदिर बनवा दिया। हालांकि दोनों निर्माण सरकारी भूमि पर हुए हैं।
विज्ञापन


महादलित समुदाय उस जमीन पर अपना पूरा अधिकार चाहता है, जबकि भूमिहार उस स्मारक पर अपनी पहुंच बनाए रखना चाहते हैं। इस बात को लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।

महादलित पक्ष का दावा है कि भूमिहारों ने संत रविदास मंदिर को क्षति पहुंचाई है।

15 अगस्त को महादलित समुदाय के कुछ लोग संत रविदास मंदिर पर मौजूद थे। तभी कुछ भूमिहार लोग वहां झंडा फहराने पहुंचे।

लेकिन महादलित समुदाय के लोगों ने उन्हें भगा दिया। फिर गांव के अन्य लागों के साथ भूमिहार हथियार से लैस होकर वहां पहुंचे और महादलित समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया। इस पर उन लोगों ने भी जवाबी हमला किया।

एसपी विकास बर्मन ने कहा कि तिरंगा फहराने से रोकने पर ही हिंसा हुई। स्थानीय प्रशासन ने मंदिर की मरम्मत कराई है, जबकि राम विलास के परिजनों को 2.3 लाख रुपए की मुआवजा राशि दी गई है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें