फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'बर्निंग ट्रेन' का डर नहीं, आग लगते ही लगेंगे इमरजेंसी ब्रेक

Mon, 19 Aug 2013 03:50 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने अपनी कुछ प्रमुख ट्रेनों में ऑटोमेटिक फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाने का फैसला किया है। यह सिस्टम आग लगने की स्थिति में इमरजेंसी ब्रेक लगाने के साथ-साथ हूटर बजाकर यात्रियों को आगाह करने का काम करेगा।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने जानकारी दी कि रांची राजधानी एक्सप्रेस में ऑटोमेटिक फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम लगा दिया गया है। योजना के अनुसार भविष्य में जल्द ही दूसरी ट्रेनों में भी यह सिस्टम लगाया जाएगा।
रांची राजधानी के एलएचबी कोच में आस्ट्रेलियन कंपनी द्वारा निर्मित सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। इन उपकरणों को लगाने का काम कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री में किया गया, जिसमें करीब पौने दो लाख प्रति कोच की लागत आई।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि अगर किसी कोच में आग लग जाती है, तो एयर ब्रेक सिस्टम अपने आप ही एक्टिवेट हो जाएगा और इमरजेंसी ब्रेक के 45 सेकेंड के बाद हूटर साउंड करने लगेगा। यह हूटर रेलवे स्टाफ को अलर्ट कर देगा, जिससे वह यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल सकेंगे। इससे पहले भुवनेश्वर राजधानी में ट्रायल के रूप में फायर डिटेक्शन सिस्टम को लगाया गया था।
वर्तमान में फायर सेफ्टी सिस्टम सिर्फ एसी फर्स्ट, एसी सेकेंड, एसी थ्री टायर, एसी चेयर कार और एसी पैंट्री कार में ही लगाए जाएंगे। जनरल कंपार्टमेंट और स्लीपर बर्थ में इन्हें फिलहाल नहीं लगाया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक इन कोचों के लिए अलग से सिस्टम तैयार किया जाएगा क्योंकि यह तकनीक सिर्फ एसी कोच के लिए ही कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें