मोहब्बत को मुकाम न मिलने के आसार पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। उनके परिजनों ने बुधवार सुबह गुपचुप तरीके से दोनों को एक साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
पुलिस को इस आत्मघाती कदम की जानकारी नहीं दी गई। यह घटना उत्तर प्रदेश के ज्योतिबाफूलेनगर जिले की है।
बड़े भाई की साली पर थी गंदी नजर, साले ने मार डाला!
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के किसान की बेटी का राशन डीलर के भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर अगल-बगल में थे। आपस में करीबी रिश्तेदारी भी थी। धीरे-धीरे इस इश्क का चर्चा आम हो गया। लड़की के परिजनों ने रिश्ता करने से इनकार कर दिया।
बाप बना हैवानः कॉलेज जाने तक किया बेटी से रेप
प्यार पर पहरा बैठा दिया। लेकिन ये प्रेम दीवाने चोरी छिपे मिलते रहे। मंगलवार की रात युवक ने प्रेमिका को भाई की राशन की दुकान से सटे एक कमरे में मिलने के लिए बुलाया और फिर दोनों ने एक साथ जहर खा लिया।
मोहब्बत पटरी पर लेटी, गर्लफ्रेंड उठकर भागी
रात करीब एक बजे परिजनों को इस बात की जानकारी मिली। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था। जिस्म में लरजिश और कराहट के साथ मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे गांव में कोहराम मच गया। हंगामे के बीच देखते ही देखते प्रेमी युगल ने सिसकते हुए दम तोड़ दिया।
सेक्स वर्कर को लाए घर, और दबा दिया गला
परिजन आनन-फानन में उनको निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बुधवार सुबह दोनों शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिए।