फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार, प्रेमिका को दी खौफनाक सजा

Sat, 26 Jul 2014 01:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पवलोई निवासी बीए की छात्रा 19 वर्षीय प्रेमलता पुत्री जगदीश के अपनी सहेली प्रियंका निवासी हाथरस जंक्शन के भाई गौरव से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन


छात्रा की विधवा मां और अन्य परिजन इस प्रेम संबंध का विरोध करते थे। गौरव प्रेमलता से शादी की जिद करने लगा। उसने प्रेमलता को यहां तक धमकी दे डाली कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसका चेहरा तेजाब डालकर खराब कर देगा।

यही नहीं प्रेमलता से कहता था कि वह उससे कोर्ट मैरिज कर ले। परिजनों की मानें तो प्रेमलता को यह मंजूर नहीं था।

इसके बाद कर डाली क्रूर हरकत

प्रेमलता के इंकार करने के बाद गौरव का पारा दिन पर दिन चढ़ता ही जा रहा था। उसने अपनी ही प्यार के साथ कुछ ऐसा कर डाला कि हर कोई अचंभे में आ गया।

वह गुरुवार की रात प्रेमलता के पास आया और उसको अपनी बातों में फंसाकर अपने साथ ले गया। प्रेमलता भी उसके इरोदों से अंजान उसके साथ चली गई। लेकिन गौरव के दिमाग में तो कुछ और ही चल रहा था।


विज्ञापन

सुबह मिला प्रेमलता का शव

अचानक शुक्रवार की सुबह गांव में प्रेमलता का शव ‌मिला तो वहां सनसनी फैल गई। वह बीए की छात्रा थी। वहां पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ और छानबीन की तो यह बात सामने आई कि छात्रा की हत्या कर दी गई थी।

परिजनों का आरोप है कि गुरुवार को रात गौरव प्रेमलता को अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट में गौरव के अलावा उसके  पिता रमेश चंद्र, बहन प्रियंका, छोटे भाई और मां को नामजद किया गया है।

मुख्य आरोपी गौरव पुलिस की हिरासत में है। पोस्टमार्टम में हत्या का कारण गला दबाना आया है। सीओ सिटी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अब पुलिस विवेचना कर रही है। मृतका की हाथ की नसें भी कटी हुई हैं और गले में चोट के निशान भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें