फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई समारोह में प्रेमिका सहित 3 की हत्या

Sun, 18 May 2014 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में सिरफिरे प्रेमी ने अपने साथी के साथ शुक्रवार देर रात सरेआम सगाई समारोह में घुसकर तीन लाशें बिछा दीं। पहले उसने उस प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद बचाव में आई प्रेमिका की छोटी बहन को भी सिरफिरे ने गोली मार दी, जिसकी अस्पताल पहुंचकर मौत हो गई।

दो लाशें बिछाने के बाद सिरफिरे प्रेमी ने खुद को भी गोली मारकर ढेर कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात से शहर में हड़कंप मच गया।

सगाई समारोह में खूनी खेल

शुक्रवार को भूड़ रोड स्थित मधुबन पैलेस में आवास विकास कालोनी निवासी अधिवक्ता साहब सिंह रावत की बेटी वंदना की सगाई का समारोह चल रहा था। पुलिस के मुताबिक अचानक दो युवक पिस्टल लेकर पहुंचे। दोनों ने वंदना (27) की गोली मारकर हत्या कर दी।

इतना ही नहीं बीच में आई उसकी छोटी बहन दीक्षा (26) को भी गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट से समारोह में भगदड़ मच गई। इस दौरान गिरने सो दो और लोग जख्मी हो गए। इस बीच कुछ साहसी युवकों ने हमलावरों को ललकारा।

खुद को घिरा देख एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जबकि दूसरा युवक गाड़ी लेकर फरार हो गया। परिजन घायल दीक्षा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में की वारदात

घटना के बाद साहब सिंह रावत ने नगर कोतवाली में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद युवक की पहचान आदित्य नागर पुत्र धर्मवीर नागर निवासी अच्छेजा के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि मृतक युवक वंदना से एकतरफा प्यार करता था। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद की हैं। शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि लड़कियों के पिता ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिनमें से एक ने आत्महत्या कर ली है। मरने वाले युवक की पहचान आदित्य नागर निवासी अच्छेजा के रूप में हो गई है। एक तरफा प्यार में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। शव परिजनों को सौंप जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें