फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस प्रेमी ने युवती को जिंदा जलाया!

Wed, 11 Jun 2014 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में उन्नाव के अचलगंज में एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने शादी से इनकार करने पर युवती को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा फूंक दिया। कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की के मामा ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र स्थित बंथर गांव के मजरा सरैंया निवासी छोटू तिवारी काफी समय से गांव की ही रुचि शुक्ला (21) पुत्री स्व. प्रेमशंकर के पीछे पड़ा था। उस पर शादी का दबाव बना रहा था। लड़की हर बार उसे झिड़कती रही। इससे खफा छोटू सोमवार देर रात रुचि के घर पहुंच गया।

उसकी मां बीना और छोटी बहन रूबी सो रही थीं। छोटू उसे कमरे में खींच ले गया और घर से भागकर शादी करने की बात कही। रुचि के इनकार करने पर वह आपा खो बैठा। उसने कमरे में रखी मिट्टी के तेल की पिपिया उठाकर रुचि के ऊपर उड़ेली और आग लगाकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की मौत, आरोपी युवक गिरफ्तार

चीखपुकार पर युवती की मां और आसपास के लोगों ने आकर आग बुझाई। मां रुचि को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे माखी थानाक्षेत्र के रऊकरना गांव निवासी युवती के मामा सुरेंद्र कुमार ने अचलगंज थाने में छोटू के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र यादव ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है।

उधर छोटू ने बताया कि मंगलवार भोर पहर वह उसके घर गया था। रुचि से बात कर रहा था तभी उसकी छोटी बहन ने देख लिया। इस पर वह दीवार फांदकर भाग गया। रुचि को आग कैसे लगी वह नहीं जानता। उसके इस बयान से आत्महत्या या ऑनर किलिंग की ओर भी सूई घूम रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें