फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल छात्रा का MMS, कर रहा ब्लैकमेल

Sat, 15 Mar 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार के जाल में उलझा कर सेक्स किया और फिर धोखा। लड़की की अश्लील क्लिपिंग भी बनाई और उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


मामला फिरोजाबाद का है। एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ प्यार का नाटक कर उसका प्रेमी उसे गोवा लेकर चला गया। प्रेमी के प्यार में अंधी उस छात्रा ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

अब जब युवती उसके उपर शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो उसकी असलियत सामने आ गई। आरोपी युवक ने उसकी अश्लील क्लिप और फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी है। युवती ने डीआईजी से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

गोवा ले जाकर छात्रा से बनाया शारीरिक संबंध

फीरोजाबाद में एक कांच फैक्ट्री के मालिक की बेटी यहां एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। संस्थान के ही सहपाठी से उसकी दोस्ती हुई फिर युवक ने उसे शादी का झांसा दिया।

विंटर वैकेशन के दौरान छात्रा को गोवा ले गया और वहां उसने शारीरिक संबंध बनाए। चोरी छिपे रिकार्डिंग भी कर ली। छात्रा ने बताया कि वह युवक भी मेडिकल छात्र है और बागपत का रहने वाला है और अब उसकी शादी तय हो रही है।

जब युवती ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। फिर अपने मोबाइल में क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल किया। चूंकि मामले की जानकारी पहले से लड़की के घरवालों को थी, लिहाजा वह भी सामने आए गए।
विज्ञापन

फेसबुक पर शेयर कीं कई तस्वीरें

छात्रा के परिजनों ने डीआईजी दफ्तर में कार्रवाई की मांग की है। बिजनौर में होने के कारण डीआईजी की उनसे मुलाकात नहीं हुई। लेकिन मातहतों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

आरोपी युवक ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर गोवा ट्रिप की कई फोटो दूसरों से शेयर भी की हैं। इसके चलते युवती की बदनामी हो चुकी है।

युवती के परिवार वालों ने बताया कि वह बेटी की शादी उससे करने को तैयार हैं। लेकिन अब उसी ने इंकार कर दिया है। फिलहाल कुछ छात्र भी मसले को हल करने की कोशिश में लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें