फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े कलेक्शन वैन से लूटे 12 लाख रुपए

Fri, 08 Nov 2013 01:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसाद नगर थाने से महज दो सौ मीटर दूर होंडा सिटी कार व बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने दिनदहाड़े सीएमएस की कलेक्शन वैन में रखे 12 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


बदमाशों ने पिस्टल तानकर वैन में मौजूद लोगों की पिटाई भी की। बदमाश बाइक को मौके पर छोड़कर कार में सवार होकर फरार हो गए। बाद में कार पूसा रोड पर मिली।

पुलिस के अनुसार, सीएमएस कंपनी जल बोर्ड और इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी के लिए रुपयों की कलेक्शन करती है। बृहस्पतिवार को सीएमएस के चार कर्मचारी झंडेवालान से रुपये लेकर प्रसाद नगर के रविदास मार्ग स्थित एलआईसी ब्रांच जा रहे थे।

वैन की अगली सीट पर ड्राइवर पप्पू और गार्ड जयपाल बैठा था जबकि पिछली सीट पर कर्मचारी प्रेमवीर और जयकुमार था। गार्ड के मुताबिक, ब्रांच पहुंचने से पहले ही एक होंडा सिटी कार पर सवार कुछ बदमाशों ने ओवरटेक कर वैन रुकवा ली। जब तक वे कुछ समझ पाते दूसरी तरफ से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंच गए।
विज्ञापन


कार से तीन बदमाश उतरे और पिस्टल के बल पर सभी को काबू करके पिटाई शुरू कर दी। बाइक पर मौजूद दो बदमाशों ने वैन में रखे बक्से की चाबी लेकर उसमें से रुपये निकाले और एक बैग में भर लिए। इसके बाद बाइक छोड़कर फरार हो गए।

गार्ड ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया है। जांच से पता चला है कि चोरी के वाहनों को वारदात में इस्तेमाल किया गया है।

रेकी करके वारदात की आशंका
पुलिस के अनुसार, वारदात को बदमाशों ने जिस तरह से अंजाम दिया है। उससे पुलिस को आशंका है कि वारदात से पूर्व बदमाशों ने पूरे इलाके की रेकी है। रविदास मार्ग से पूसा रोड तक इलाके में कुल सात सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस टीम इनकी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


जांच में यह बात भी सामने आई है कि बदमाशों ने वारदात के लिए रविदास मार्ग, पूसा रोड व टोडापुर की खाली सड़क को ही चुना है।
 
पूर्व कर्मचारियों पर भी शक
वारदात को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, उससे साफ तौर पर पता चलता है कि बदमाशों को सीएमएस की कार्यप्रणाली के बारे में सारी जानकारी थी।

पुलिस का कहना है कि वारदात में सीएमएस का कोई पूर्व कर्मचारी भी शामिल हो सकता है। पुलिस ने कंपनी से ऐसे लोगों की जानकारी मांगी है। जो किसी कारणवश यहां से नौकरी छोड़कर चले गए हैं।

पहले भी कैश वैन लूट मामले में कंपनी के कर्मचारियों की संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस वैन में मौजूद कर्मचारियों से भी कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें